फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   liquor bottles caught from clothes shop in dehradun

कपड़े की दुकान में खोल रखा था शराब का ठेका, ऐसे खुली पोल

Tue, 25 Jul 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
liquor bottles caught from clothes shop in dehradun

एक व्यक्त‌ि कपड़े की दुकान की आड़ में वहां ठेका चला रहा था। दुकान पर कपड़े की ब‌‌िक्री के साथ ही शराब भी परोसी जा रही थी। लेक‌िन अचानक इस तरह से सारी पोल खुल गई।

विज्ञापन


सूचना म‌िलने पर आबकारी विभाग की गढ़वाल मंडल की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार में कपड़े की एक दुकान में छापा मारकर अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार पकड़ा। छापे में अंग्रेजी शराब की एक पेटी और 16 बोतलें बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


आबकारी विभाग की गढ़वाल मंडल की प्रवर्तन टीम की प्रभारी/ सहायक आयुक्त मीनाक्षी टम्टा के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर मच्छी बाजार की कपड़े की दुकान में छापा मारा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान आरोपी शराब की एक दुकान में हिस्सेदार होने की बात कहकर अफसरों से भिड़ गया। हालांकि आबकारी टीम ने उसकी एक न सुनी और शराब जब्त कर ली। आबकारी टीम इस बात का पता लगा रही है कि आखिरकार आरोपी किस दुकान से शराब लाया था और उसके दावों में कितनी सच्चाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed