फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Life disrupted due to storm and rain

Dehradun News: तूफान के साथ बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Wed, 11 Sep 2024 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to storm and rain
Iतूफान से बिजली के 10 खंभे और आठ पेड़ धराशायी, विकासनगर, हरबर्टपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभरावI
विज्ञापन


क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण गांवों से लेकर शहर तक भारी जलभराव हो गया। आवाजाही कर रहे वाहन सवार और अन्य लोगाें को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान चले तूफान से अलग-अलग स्थानों पर आठ विशाल वृक्ष धराशायी हो गए। वृक्षों की चपेट में आए बिजली के 10 खंभे और बिजली की लाइन टूट गई।
मंगलवार की दोपहर विकासनगर, हरबर्टपुर समेत आसपास के क्षेत्र में करीब दो घंटे तक भारी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण विकासनगर के दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुख्य बाजार, गीता भवन, डाकपत्थर चौक, कैनाल रोड, सिनेमा गली, कालेज रोड, 28 फिटा रोड, विद्यापीठ मार्ग, सिंगरा कालोनी, भट्टा रोड आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। इसी क्रम में हरबर्टपुर के मेन बाजार से लेकर वार्ड-2, फतेहपुर आदि में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव की यही स्थिति क्षेत्र के जीवनगढ़, अंबाड़ी, डाकपत्थर, नवाबगढ़, ढकरानी, भीमावाला, बरोटीवाला आदि में सड़कों पर पानी भर जाने से आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन


Iइन जगहों पर पेड़ और खंभे गिरेI
तूफान से विकासनगर-हरबर्टपुर रोड, ग्राम कुंजाग्रांट, बरोटीवाला, भीमावाला, शनिधाम, डाकपत्थर, गंगभेवा बावड़ी व कोर्ट परिसर में कुल आठ वृक्ष गिर गए। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन और खंभे टूट गए। विकासनगर उपखंड अधिकारी अरशद अली व हरबर्टपुर उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि बारिश और तूफान से 10 खंभे उखड़े हैं। विद्युत लाइनों को भी व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iजलभराव से मुसीबत में आए स्कूली बच्चेI
दोपहर के समय हुई बारिश के दौरान ही स्कूल की छुट्टी हो गई थी। इससे कठिन परिस्थितियों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ा। नगर के गीता भवन व कैनाल रोड पर दो फीट तक जलभराव हो जाने से बच्चों को पानी से होकर घर जाना पड़ा। यही परेशानियां पैदल बाजार आए लोगों को भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed