फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   less demand of cracker in diwali 2017

पटाखों के प्रति रुझान कम, इस बार ग्रीन दिवाली मनाएंगे दूनवासी

Wed, 18 Oct 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
less demand of cracker in diwali 2017
diwali - फोटो : amar ujala

दिवाली के नजदीक आते ही बाजारों में पटाखों व झालरों की मांग अधिक बढ़ जाती है। लेकिन इस बार देहरादून के लोगों में पटाखों के प्रति रुझान में कमी देखने को मिल रही है। इस बार अधिकतर दूनवासी ग्रीन दिवाली मनाएंगे।

विज्ञापन


पलटन बाजार में भी पटाखों ने दस्तक दे दी है। शहर के थोक विक्रेताओं से छोटे दुकानदारों ने पटाखे की दुकान लगा ली है। रोशनी का पर्व दिवाली के नजदीक आते ही बाजारों में पटाखों व अन्य विद्युत उपकरणों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इस बार लोगों में चाइनीज उत्पादों के प्रति क्रोध को देखते बाजारों में चीन के पटाखों नहीं लाये गये। पटाखा विक्रेता अनूप राय ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल लोगों को पटाखों के प्रति रुझान कम हुआ है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के लगने के बाद भी पटाखों की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों की कीमतें पिछली साल की दर पर ही है। लेकिन फिर भी लोग और बच्चे इस बार रोशनी वाले पटाखे खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि  शहर में पटाखों की हो रही खरीद में लोग कम आवाज व धुआं फैलाने वालों पटाखों की मांग कर रहे हैं। इसमें फुलझड़ी से लेकर हल्के पटाखे ही ज्यादा पसंद किए  जा रहे हैं।

झंड बाजार में लगी फुटकर दुकान के मालिक नीरज ने बताया कि इस बार पटाखों को लेकर लोगों की पसंद बदली है। पहले जहां लोग तेज आवाज  वाले पटाखे खरीदना पसंद करते थे। वहीं इस साल लोगों ने केवल रोशनी वाले पटाखों को ही तवज्जो दी है। लोगों ने सब से ज्यादा चकरी, अनार, फुलझड़ी, पसंद की है। 


वहीं पल्टन बाजार में खरीदारी करने पहुंची पींकी, रीना, शालू और ममता का कहना है कि पटाखे छुड़ाना अच्छा लगता है, लेकिन अपने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए हम ग्रीन दिवाली मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed