{"_id":"62289b4b48863e19243f0a59","slug":"leopard-trapped-in-trap-of-hunter-after-two-hours-effort-leopard-caught-in-cage-crowd-gathered-to-take-selfie-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिकारी के लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ: दो घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में हुआ कैद तो सेल्फी लेने उमड़ी भीड़, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारी के लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ: दो घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में हुआ कैद तो सेल्फी लेने उमड़ी भीड़, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
शिकारी के जाल में फंसा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाखड़ा रेंज से सटे गांव किनारे पर शिकारी की ओर से लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। तेंदुए को रेस्क्यू कर काठगोदाम स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां तेंदुए की हालत सामान्य है।
वन विभाग तेंदुए को सोलर फेंसिंग के तार में फंसने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि फंदा सूअर को फंसाने के लिए लगाया गया था। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के अधिकारियों को सुबह नौ बजे गांव की सीमा पर तेंदुए के फंसने की सूचना मिली। सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी तनुजा परिहार वन विभाग की टीम के साथ आरटीओ रोड दीक्षांत स्कूल के पीछे पहुंचीं। यहां तेंदुआ एक फंदे में फंसा हुआ था।
वन क्षेत्राधिकारी की ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। वन विभाग के डॉ. हिमांशु पांगती और डॉ. आयुष उनियाल ट्रेंक्यूलाइज गन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहला डॉट मारा, जो सीधे तेंदुए की गर्दन में लगा। इसके बाद डाक्टरों की टीम ने 20 मिनट इंतजार किया लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। इसके बाद तेंदुए को दूसरा डॉट मारा गया, जो बाल में ही अटक गया।
2 of 8
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने तीसरा डॉट मारा जो सही जगह लगा। इसके 10 मिनट बाद तेंदुआ बेहोश हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तार काटकर उसे फंदे से अलग किया और पिंजरे में डालकर उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे ग्लूकोज चढ़ाया।
3 of 8
शिकारी के जाल में फंसा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
डाक्टरों ने बताया कि तेंदुए के शरीर में कहीं चोट का निशान नहीं है। दांत भी सही हैं। कहा कि दो दिन देखने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। इसी दौरान यहां तेंदुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम को भीड़ को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शिकारी के जाल में फंसा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में डाला तो लोग फोटो लेने के लिए पिंजरे के पास पहुंच गए। कई लोग उसकी वीडियो बनाने लगे। कुछ उसके साथ सेल्फी भी खींचने लगे। वहीं दूसरी ओर तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए वन विभाग को जेसीबी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 8
शिकारी के जाल में फंसा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के डॉक्टर जेसीबी की छत पर बैठकर तेंदुए के पास तक पहुंचे। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने डॉट मारा। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ बजे रात से तेंदुए की आवाज आ रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।