{"_id":"694fe26dd55eb286830c3edf","slug":"leopard-terror-in-many-villages-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127730-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गुलदार की दहशत, रातजगा कर पशुओं की रखवाली कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गुलदार की दहशत, रातजगा कर पशुओं की रखवाली कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेंसा, पणायसा, टिकरी, कोरुवा में दिख रही चहलकदमी
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। क्षेत्र के कई गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। लोग रातजगा कर पशुओं की रखवाली कर रहे हैं। गुलदार के हमले में अब तक कई पशुओं की जान जा चुकी है। वन विभाग ने अभी तक पिंजरा नहीं लगाया है। लोगों ने डीएफओ चकराता को पत्र भेजकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
साहिया क्षेत्र के ग्राम सेंसा, पणायसा और कोरुवा गांव में गुलदार दिखाई दे रहा है। उसकी चहलकदमी के कारण लोग रातभर जगकर गोशालाओं की रखवाली कर रहे हैं। स्वयं भी डरे-सहमे हुए हैं। ग्रामीण राजेश चौहान, गोविंद सिंह, प्रभु सिंह, मायादास, रतिराम का कहना है कि एक साल पहले गुलदार ने सेंसा व पणायसा गांव में हमला कर एक दूधारू गाय व एक घोड़े को अपना शिकार बना लिया था। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी पशुओं पर हमला कर चुका है। उन्होंने बताया कि डीएफओ चकराता से शिकायत की गई है। वन वीट अधिकारी नीरज भंडारी ने बताया कि विभाग की टीम गश्त कर रही है। इसके साथ ही गुलदार दिखाई देने पर पटाखे चलाना व शोर मचाना जैसी जानकारी भी उन्हें दी जा रही है।
-- -- --
ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है लेकिन वन विभाग चुप्पी साधे हुए है। उसे पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास करना चाहिए।
-भीम दत्त वर्मा निवासी पणायसा
-- -- --
गुलदार क्षेत्र के कई गांवों में हमले कर चुका है। इससे कई पशु पालकों को नुकसान भी हुआ है। ऐसी स्थिति में विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
टीकम सिंह निवासी, टिकरी पणायसा