फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leopard seen in barrage side of NTPC in Tapovan Joshimath Chamoli local people in panic Uttarakhand news

Chamoli: तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में दिखा लेपर्ड, दहशत में आए लोग... यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार

Fri, 16 Feb 2024 01:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में लेपर्ड दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत है।  वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि लैपर्ड को ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Leopard seen in barrage side of NTPC in Tapovan Joshimath Chamoli local people in panic Uttarakhand news
तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में लेपर्ड दिखाई दिया, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में लेपर्ड दिखाई दिया, जिसके बाद से यहां स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इस पर नंदा देवी राष्टीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि लेपर्ड को ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पता लग सके कि लेपर्ड है या स्नो लैपर्ड।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर गढ़वाल में लोगों को गुलदार की दहशत से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर की आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की धमक ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। स्थिति यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बुधवार रात आंचल डेयरी के पास गुलदार ने स्कूटी सवार पर झपट्टा मारने की कोशिश की। स्कूटी सवार ने बमुश्किल भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को आंचल डेयरी के पास रात करीब सवा नौ बजे एक स्कूटी सवार पर गुलदार ने अचानक झपट्टा मारने की कोशिश की। सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अब चार पिंजरे लगा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार पर हमला करने की कोशिश से पहले गुलदार नेपाली मूल के एक परिवार के घर के पास दिखाई दिया।

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने कहा कि गुलदार से सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। क्षेत्र में चार पिंजरे लगा दिए गए हैं, जबकि शूटर भी तैनात हैं। उधर, देवलगढ़ चौखाल के आनंद लाल ने बताया कि आठ फरवरी को गुलदार ने उनकी गोशाला में बंधी गाय मार दी थी। उन्होंने वन विभाग व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

दिगोली में मजदूरों के पीछे भागा गुलदार
कोट ब्लॉक के दिगोली में 14 फरवरी को गुलदार शाम करीब छह बजे काम से लौट रहे मजदूरों के पीछे दौड़ा। वन पंचायत सरपंच दिगोली मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गुलदार के सक्रिय होने की सूचना कई बार वन विभाग व प्रशासन को दी है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: पुलिस का मॉक ड्रिल...जहरीली गैस रिसाव की दहशत में आए लोग डीएम के पास पहुंचे, जांच में सामने आई वजह

हिंसरियाखाल क्षेत्र में बकरी को मारा डाला
कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल क्षेत्र में भी गुलदार सक्रिय है। बरसोली गांव के पंकज उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में गांव के कैलाश की बकरी को गुलदार ने मार डाला। जबकि उमरी गांव में दो कुत्तों पर भी हमला किया, जिससे क्षेत्र में दहशत बनी है। उन्होंने वन विभाग व प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed