{"_id":"84cc17f7f0ecb38f44932d9803cf42c0","slug":"leopard-killed-the-child-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने बेटी को खींच ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने बेटी को खींच ले गया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा की जैंती तहसील के एक गांव में मां के साथ खेत में गई चार साल की बच्ची को मंगलवार शाम तेंदुआ उठा ले गया। बच्ची का क्षत विक्षत शव खेत से कुछ दूरी पर मिला।
विज्ञापन
बिनौला निवासी ललित सिंह की पत्नी उमा देवी मंगलवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में काम करने गई थी। उसके साथ उसकी चार साल की बेटी रिया भी थी। रिया वहीं खेत में खेल रही थी कि तेंदुआ उसे उठा ले गया।
विज्ञापन
बेटी को बचाने के लिए दौड़ी मां
बेटी को तेंदुए के मुंह में देख उमा देवी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहीं अन्य महिलाएं भी उमा के साथ तेंदुए के पीछे दौड़ीं। उन्हें कुछ दूर एक खेत में रिया का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
बेटी का शव देखते ही मां गश खाकर बेहोश हो गई। तेंदुए के बच्ची को मारने की खबर गांव में फैलते ही लोग मौके पर जुट गए और शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर जैंती के तहसीलदार नंदन सिंह नेगी भी वहां पहुंच गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिए मुआवजे के निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने घटना पर दुख जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों को पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। रिया माता पिता की दो बेटियों में छोटी थी।