फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Killed Old Age Man in Rudraprayag

जंगल में घास लेने गए अधेड़ को घात लगाए बैठे गुलदार ने बनाया निवाला, लोगों में दहशत

Thu, 07 Nov 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard Killed Old Age Man in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक के सतनी गांव में जंगल घास लेने गए एक व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में भय और जिला प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की।

विज्ञापन


सतनी भरदार निवासी मदन सिंह बिष्ट (55) सुबह गाड़पार तोक में घास लेने गए थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे गुलदार ने मदन सिंह पर हमला कर उन्हें मार डाला। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज की। जब परिजन जंगल पहुंचे तो वहां मदन सिंह का शव पड़ा था और भीड़ को आता देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर जिला प्रशासन और वन विभाग गांव पहुंचा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी एवं पंचम सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है, जिसकी जानकारी पहले ही वन विभाग को दी गई थी, लेकिन वन विभाग की ओर से सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जल्द क्षेत्र में आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में मुआवजा राशि देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed