फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed man in dehradun.

देहरादून: मॉल से लौट रहे युवक को गुलदार ने मारा, दहशत में लोग

Tue, 01 Nov 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Nov 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
leopard killed man in dehradun.
गुलदार - फोटो : demo pic

राजधानी देहरादून के शॉपिंग मॉल से देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहा 32 वर्षीय युवक गुलदार का शिकार बन गया। गुलदार ने हमला कर युवक को मार डाला। वन विभाग की टीम ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार विशाल राणा का एक छह साल का बेटा भी है।

विज्ञापन


राजपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलौत ने बताया कि शनिवार शनिवार रात करीब दो बजे एक युवक राजपुर रोड स्थित एक मॉल से काम कर रात दो बजे स्कूटी से घर जा रहा था। काठ बंगला के पास गुलदार ने झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। गांव के लोग सुबह जब सड़क पर टहलने निकले तो युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उसकी स्कूटी भी पास में ही गिरी थी। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की नब्ज बंद थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर 108 की मदद से दून अस्पताल में शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित रखवा दिया। कुछ समय बाद युवक की पहचान विशाल राणा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विशाल वीर गब्बर सिंह बस्ती का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी में गुलदार के पहुंचने से लोगों में दहशत 

leopard killed man in dehradun.
leopard

आबादी क्षेत्रों में गुलदार आने से लोगों में दहशत बनी है। खासकर दून के कौलागढ़, दूधली और बालावाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जान माल का खतरा बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी तेज होते ही गुलदार और हाथी आबादी क्षेत्र में आने लगते हैं।
 
दून के जंगल से सटे क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार दिखाई दे रहा है। दूधली घाटी के फांदोवाला, बड़कली, खट्टापानी, नागल बुलंदावाला, नागल ज्वालापुर, सिमलास ग्रांट आदि गांवों में गुलदार और हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। नागल ज्वालापुर निवासी मोहन सिंह बोरा के मुताबिक रात नौ बजे बाद लोगों के घरों से बाहर निकलने पर गुलदार और हाथी का खतरा बना रहता है।

वहीं कौलागढ़, बालावाला, नकरौंदा, गुलरघाटी आदि क्षेत्रों में भी लोगों में डर बना है। एफआरआई से सटे कौलागढ़ में गुलदार के डर से देर शाम बच्चे ट्यूशन नहीं जा पा रहे हैं। कौलागढ़ निवासी सोनी भाटिया बताती हैं कि पूर्व में गुलदार के हमले से क्षेत्र में एक युवती की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed