फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard died due to hungar

चार साल के गुलदार की मौत, वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Tue, 20 Feb 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 20 Feb 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
leopard died due to hungar
guldar
चार साल के नर गुलदार की इस वजह से मौत हो गई, जिसे जानकर सभी लोग हैरान रह गए।  प्रतापनगर क्षेत्र के रौणद रमोली पट्टी के नाग गांव के खाल नामे तोक में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गुलदार की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृत मिले गुलदार के शव को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलदार की मौत का कारण भूख से होना बताया गया है। मृत नर गुलदार की उम्र चार साल बताई जा रही है। बीती रात को डीएफओ डा. कोको रोसे को खाल नामे तोक में गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वन रेंजर लक्की शाह और वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पशु चिकित्सक डा. एके वर्मा ने बताया कि गुलदार की मौत भूख के कारण हुई है। रेंजर लक्की शाह का कहना है कि हो सकता है गुलदार को जंगल में शिकार न मिला हो इसलिए वहां शिकार की तलाश में आवासीय बस्ती की तरफ आया होगा। यहां भी शिकार न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed