फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard death In pauri after killed many people

पौड़ी: बच्ची को मारने वाला गुलदार ढेर, तीन पिंजरे और दो शिकारी किए थे तैनात

Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard death In pauri after killed many people
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पौड़ी विकास खंड पाबौ के कुलमोरी गांव में बच्ची को मारने वाला गुलदार ढेर हो गया है। गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि क्षेत्र में और भी गुलदार नजर आने के चलते ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने कुलमोरी गांव व आसपास अभी पिंजरे लगाकर ही रखे हैं। 

विज्ञापन


विकास खंड पाबौ के कुलमोरी गांव में विगत दो अक्तूबर की शाम करीब छह बजे नागेंद्र सिंह की 10 वर्षीय बेटी मीनाक्षी मां के साथ घास लेकर लौट रही थी कि इस बीच बच्ची पर गुलदार ने हमला बोल दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने तीन अक्तूबर को बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चोपड़ियूं के समीप जाम कर दिया था।
विज्ञापन


एसडीएम सदर मनीष कुमार, सीओ सदर अनिल कुमार जोशी व डीएफओ सिविल सोयम संतराम ने ग्रामीणों को गुलदार के मारने का भरोसा। वन विभाग ने कुलमोरी गांव व आसपास तीन पिंजरे लगाने के साथ शिकारी अजहर खान व विपिन ख्याली तैनात किए। रविवार शाम करीब 7:30 बजे बच्ची को मारने वाला गुलदार गांव के समीप देखा गया। शिकारी अजहर खान ने गुलदार पर एक गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल गुलदार मौके से भाग गया। सुबह करीब सात बजे शिकारियों ने एक और गुलदार के साथ घायल गुलदार को देखा। खान ने दूसरी गोली चलाई और गुलदार मौके पर ही ढेर हो गया। डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि कुलमोरी गांव में बच्ची को निवाला बनाने वाला नर गुलदार मार दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार की उम्र करीब छह वर्ष है। उन्होंने बताया कि गांव में पिंजरे अभी लगे रहेंगे। 

दो बच्चियों व एक व्यक्ति को बनाया शिकार
पाबौ क्षेत्र में गुलदार ने छह माह में दो बच्चियों व एक व्यक्ति को शिकार बनाया। गुलदार ने चार माह पूर्व क्षेत्र के सरणा गांव में एक बच्ची को मार दिया था। विगत दो माह पूर्व जीआईसी चोलोसैंण के समीप एक व्यक्ति को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। दो अक्टूबर को कुलमोरी गांव में बच्ची को मार डाला।


मुआवजे को और करना होगा इंतजार
कुलमोरी गांव के पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए और इंतजार करना होगा। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 50 हजार की सहायता प्रदान की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने के चलते मुआवजा राशि अभी पीड़ित परिवार को नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed