फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard Attacked and Killed Bhojan Mata in Champawat Uttarakhand news in Hindi

Champawat: तेंदुए ने भोजनमाता को मार डाला, 100 मीटर तक घसीटकर ले गया फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

Sun, 02 Jul 2023 07:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jul 2023 07:39 PM IST
सार

Leopard Killed Woman: सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

विज्ञापन
Leopard Attacked and Killed Bhojan Mata in Champawat Uttarakhand news in Hindi
तेंदुआ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में जंगल में चारा लेने गई महिला को रविवार सुबह तेंदुए ने मार डाला। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में भोजनमाता थी। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना रविवार सुबह की है।

विज्ञापन


सूखीढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रावती (39) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट एक के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।
विज्ञापन


सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। चंद्रावती पर तेंदुए का हमला होते ही साथ गईं अन्य दो महिलाओं ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Joshimath: दरारों से फिर सहमे लोग...सुनील वार्ड में जमीन में होने लगे गड्ढे, आपदा प्रभावितों की बढ़ी चिंता

पता चलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन भी टीम के साथ पहुंच गए और घटनास्थल से कुछ दूरी से चंद्रावती का शव बरामद कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान कमल किशोर ने बताया कि चंद्रावती गजार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजनमाता थी।

रोड हेड से आठ किमी दूर से शव निकालने में इन्होंने की मदद
महिला का शव निकालने में वन कर्मियों और ग्रामीणों का खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधान कमल किशोर ने बताया कि घटनास्थल रोड हेड से करीब आठ किमी दूर था। शव को सड़क तक लाने में उप प्रधान चंचल सिंह, केशव सिंह, बासुदेव जोशी, ग्राम प्रहरी दयानंद जोशी, रेंजर गुलजार हुसैन, डिप्टी रेंजर पीडी भट्ट आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed