{"_id":"5e1b2bf18ebc3e879f4aa072","slug":"leopard-attack-on-woman-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: सतगढ़ में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: सतगढ़ में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा
Sun, 12 Jan 2020 07:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में कनालीछीना के सतगढ़ गांव में तेंदुए ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वह गरुड़ (बागेश्वर) की रहने वाली है। इन दिनों अपने मायके सतगढ़ आई है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब सवा चार बजे राधा देवी (25) पत्नी गोपू खड़का अपने पिता के घर के पास ही खेत में रखी लकड़ियां लेने गई थी। खेत में घात लगाएं बैठे तेंदुए ने राधा देवी पर हमला कर दिया। राधा के चिल्लाने पर उसके पिता गणेश बहादुर थापा और अन्य लोगों ने हल्ला किया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन
हमले में राधा देवी का माथा और गला जख्मी हो गया है। लोगों ने 108 वाहन को सूचना दी। शाम करीब साढ़े छह बजे जख्मी महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
राधा देवी के पिता गणेश बहादुर थापा ने बताया तेंदुआ अक्सर गांव के पास दिखाई देता है। दिन में ही तेंदुए की धमक से गांव के लोग दहशत में हैं। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। कहा कि तेंदुआ अब किसी पर भी हमला कर सकता है। लोगों ने पीड़ित महिला को मुआवजा देने की मांग वन विभाग से की है।