फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack on seven year old girl near her house in Srinagar Garhwal Found in Bad Condition

Leopard Terror: श्रीनगर में घर के आंगन से सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बुरे हाल में मिली मासूम

Fri, 05 Apr 2024 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2024 09:54 PM IST
सार

Uttarakhand News: बच्ची रात करीब आठ बजे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे पंजों में दबाकर ले भागा।

विज्ञापन
Leopard Attack on seven year old girl near her house in Srinagar Garhwal Found in Bad Condition
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर में घर के आंगन में घात लगाकर बैठा गुलदार सात वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में मिली। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


निवर्तमान सभासद विभोर बहुगुणा ने बताया कि श्रीकोट के गंगनाली के बेस अस्पताल कालोनी के समीप सोनी कुमार परिवार समेत कच्चा मकान बनाकर रहता है। परिवार में चार बच्चे और पत्नी हैं। शुक्रवार देर शाम उनकी बेटी सिया बाथरूम करने घर के समीप बने टॉयलेट में गई।
विज्ञापन


इसी दौरान टॉयलेट के पीछे गुलदार घात लगाकर बैठा हुआ था और सिया के बाथरूम से बाहर निकलते ही हमला कर दिया। वह उसे अपने पंजों में दबाकर जंगल की तरफ भाग निकला। भनक लगने पर परिजनों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Murder: बाबा ने जिसे सेवादार के रूप रखा...उसने ही हत्यारों का दिया साथ, हर पल की जानकारी मुहैया कराई

जिस पर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की तरफ से बच्ची की खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर बच्ची के कपड़े बरामद हुए।

काफी तलाश के एक घंटे बाद करीब घर से कुछ दूर बच्ची बेसुध हालत में मिली। उसके गले समेत शरीर के अन्य स्थानों पर गुलदार के पंजों के निशान हैं। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार करवाया जा रहा है।  वनक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना है लेकिन, उनके पौड़ी होने के चलते वे अभी रास्ते में हैं। जल्दी पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed