फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard attack on Boy in bageshwar

खूंखार तेंदुए ने युवक पर किया हमला, बचने के चक्कर में खाई में गिरा, इसके बाद...

Fri, 23 Feb 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Fri, 23 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack on Boy in bageshwar
leopard attack

खूंखार तेंदुए ने दिनदहाड़े एक युवक पर हमला कर दिया। बचने के चक्कर में युवक खाई में गिर गया। इसके बाद जो हुआ आग जानिए...

विज्ञापन


शहर के नजदीकी आरे गांव में तेंदुए ने दिनदहाड़े एक युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए से बचने के प्रयास में युवक खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। तेंदुए की दिनदहाड़े दस्तक से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तल्ला आरे निवासी सुशील कुमार (30) कठायतबाड़ा में किसी के मकान में बिजली की फिटिंग का कार्य करके घर लौट रहा था। आरे बाइपास स्थित भगवती मंदिर के पास अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Leopard attack on Boy in bageshwar

तेंदुए से बचने के प्रयास में सुशील खाई में गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि मुंह और सिर पर गंभीर चोट आई है। सुशील ने फोन से इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक का उपचार चल रहा है।

सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि तेंदुए के पंजे से युवक की जैकेट फट गई है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है। नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल युवक को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed