फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack and Killed four year old boy playing with mother in nanakmatta Uttarakhand News in Hindi

Leopard Attack: मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार साल के मासूम को तेंदुए ने मार डाला, मौके पर तोड़ा दम

Sun, 14 Jan 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jan 2024 07:54 PM IST
सार

Uttarakhand News: ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Leopard Attack and Killed four year old boy playing with mother in nanakmatta Uttarakhand News in Hindi
तेंदुआ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नानकमत्ता में चारा काट रही मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला। मां और आसपास चारा काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। गले पर तेंदुए के दांत लगने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी।

विज्ञापन

दर्दनाक: नानकमत्ता में लोहड़ी मांगने निकला युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार, कोहरे में शव के ऊपर से गुजरे कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सुदली मठ वन क्षेत्राधिकारी खुशाल राम टम्टा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई शंकर सिंह बिष्ट, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल नवनीत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे की मौत पर पिता मंगल सिंह, मां सुखविंदर कौर और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed