{"_id":"667cafd7cf40a86ddc0b9fe4","slug":"leaning-electric-poles-on-telpur-and-canal-road-are-inviting-accidents-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-443362-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तेलपुर और कैनाल रोड पर झुके बिजली के पोल दुर्घटना को दे रहे न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तेलपुर और कैनाल रोड पर झुके बिजली के पोल दुर्घटना को दे रहे न्योता
विज्ञापन
तेलपुर और कैनाल रोड पर अधिकांश जगह बिजली के पोल झुके हुए हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। बरसात का मौसम है, तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम की लापरवाही कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। स्थानीय लोग लंबे समय से ऊर्जा निगम से पोल बदलने की मांग कर रहे हैं।
शासन ने ऊर्जा निगम को मानसून से पहले जर्जर और झुके हुए बिजली के पोल को बदलने के निर्देश दिए थे, लेकिन विकासनगर में ऐसे पोल को बदलने का काम नहीं शुरू हुआ। मौजूदा समय में तेलपुर और कैनाल रोड पर बिजली के कई पोल झुके हुए हैं। तेलपुर के निवासी अनुज चौहान, अनुज गुलेरिया, कुंवर सिंह चौहान, संदीप यादव, दीपक कुमार, सुशील बिजल्वाण ने बताया कि बिजली के पोल काफी समय से झुके हैं। कई पोल पर लगी तार पेड़़ों को भी छू रही है। बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन निगम को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के समय पोल के गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि सड़क पर दिन रात आवाजाही रहती है। तेज हवा चलने पर पोल किसी के ऊपर भी गिर सकते हैं।
ऊर्जा निगम निगम के एसडीओ अरशद अली ने बताया कि जेई को निरीक्षण के लिए मौके पर भेजा जाएगा। झुके हुए पोल को ठीक करवा दिया जाएगा। बिजली की लाइन के बीच आने वाले पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग भी की जाएगी।