{"_id":"5d9dd5a78ebc3e016308f9eb","slug":"laxman-lokpal-temple-doors-closed-hemkund-sahib-doors-will-close-on-10th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को बंद होंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे तीन हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को बंद होंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे तीन हजार श्रद्धालु
Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण लोकपाल मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब में स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट और हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार को अपराह्न डेढ़ बजे शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे। बुधवार को करीब तीन हजार सिख श्रद्धालुओं का जत्था रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंच गया है।
विज्ञापन
गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे सुखमणी पाठ, अपराह्न ग्यारह बजे सबद कीर्तन, दोपहर साढ़े बारह बजे अरदास के पश्चात विधि विधान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यायों की अगुवाई में सतखंड में विराजमान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद अपराह्न डेढ बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इस वर्ष दो लाख 80 हजार तीर्थयात्रियों ने प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन