फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lawyer Commits Suicide and left Two suicide Note in Almora

अल्मोड़ा: कमरे में पड़ा मिला अधिवक्ता का शव, दो सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह

Mon, 16 Mar 2020 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Mar 2020 09:17 PM IST
सार

  • जाड़ापानी गंगोलीहाट के रहने वाले थे अधिवक्ता मनोज कोठारी 

विज्ञापन
Lawyer Commits Suicide and left Two suicide Note in Almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अल्मोड़ा के गोलनाकरड़िया, धारानौला में एक अधिवक्ता ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए। कमरे से मिले दो सुसाइड नोटों में अधिवक्ता ने बीमारी के कारण आत्महत्या की बात लिखी है।

विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना देने के बाद पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार जाड़ापानी गंगोलीहाट निवासी अधिवक्ता मनोज कोठारी (46) पुत्र स्व. पीतांबर  कोठारी गोलनाकरड़िया में किराए पर रहते थे। वह 12 साल से अल्मोड़ा में प्रैक्टिस कर रहे थे।

विज्ञापन

सोमवार सुबह देर तक उनके नहीं उठने पर जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत पड़े मिले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में दो सुसाइड नोट मिले। इनमें एक मां के लिए और दूसरा भाई के लिए था। 

कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि मां को संबोधित सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने लिखा है ‘मुझे माफ करना, मैं बीमारी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं और इसमें किसी का दोष नहीं है।’  भाई को संबोधित पत्र में लिखा है, ‘माफ करना भाई, आप लोगों के साथ खुशी-खुशी नहीं रह पाया। अपना ख्याल रखना, आप का अभागा भाई।’  जानकारी के अनुसार मनोज अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed