{"_id":"64cbbfd31f8a8f1f850e5fd5","slug":"lawsuit-filed-on-swami-prasad-maurya-in-haridwar-court-for-controversial-statement-on-badrinath-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ पर बयान का मामला: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में वाद दायर, चार अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ पर बयान का मामला: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में वाद दायर, चार अगस्त को होगी सुनवाई
Thu, 03 Aug 2023 08:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रोशनाबाद(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोशनाबाद(हरिद्वार)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 03 Aug 2023 08:26 PM IST
सार
अधिवक्ता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदरीनाथ धाम को लेकर जो बयान दिया है उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदरीनाथ धाम को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हरिद्वार के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया है। जिसमें चार अगस्त शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने सीजेएम न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि आज भी बदरीनाथ धाम में छह महीने इंसान और छह महीने देवता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। उनकी धार्मिक भावनाएं बदरीनाथ धाम से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Police: अपराधियों पर अब ऐसे कसेगा शिकंजा, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ‘प्रहार’
विज्ञापन
अधिवक्ता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदरीनाथ धाम को लेकर जो बयान दिया है उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य एक जिम्मेदार पद पर हैं, उन्होंने ये भड़काऊ बयान सनातन धर्म के खिलाफ दिया है। उन्होंने बताया कि सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की गई है।