{"_id":"64cab90a64e1c9ca06029f24","slug":"operation-prahar-to-crack-down-on-criminals-dehradun-news-c-5-drn1037-214805-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Police: अपराधियों पर अब ऐसे कसेगा शिकंजा, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ‘प्रहार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Police: अपराधियों पर अब ऐसे कसेगा शिकंजा, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ‘प्रहार’
Thu, 03 Aug 2023 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:47 PM IST
सार
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। पूर्व में भी कई अभियानों के तहत बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं। इसी मुहिम को आगे बढ़ाया गया है। फोकस करने के लिए इसका नाम ऑपरेशन ‘प्रहार’ दिया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने मंगलवार से ऑपरेशन ‘प्रहार’ शुरू कर दिया है। इसके तहत संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। जमीन धोखाधड़ी से जुड़े माफिया, ड्रग्स माफिया और अन्य मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का यह अभियान 31 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया, अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। पूर्व में भी कई अभियानों के तहत बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं। इसी मुहिम को आगे बढ़ाया गया है। फोकस करने के लिए इसका नाम ऑपरेशन ‘प्रहार’ दिया गया है।
विज्ञापन
ALERT: हेलो...मामा जी मैं अनुज बोल रहा हूं...मेरा एक्सीडेंट हो गया... ब्लैकमेलिंग के लिए हो रहा AI का इस्तेमाल
विज्ञापन
इस अभियान के दौरान नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले, विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले, संपत्ति और अन्य संबंधित अपराध कर अवैध संपत्तियां अर्जित करने वालों के साथ ही संगीन अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।
देखा जा रहा है कि ट्रेडिशनल क्राइम से ज्यादा पैसा लोग धोखाधड़ी करके कमा रहे हैं। पुलिस लगातार गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को भी जब्त कर रही है। एक अगस्त से 30 सितंबर तक यह अभियान चलेगा। इसमें एसटीएफ और सभी जिलों की लोकल पुलिस शामिल रहेगी।