फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit Filed against Dehradun two engineers in JE death case roorkee

रुड़की: जेई कमौत मामले में देहरादून के दो इंजीनियरों पर मुकदमा दर्ज, झाल में मिला था शव

Thu, 09 May 2019 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit Filed against Dehradun two engineers in JE death case roorkee

जल संस्थान देहरादून के पित्थूवाला में तैनात जेई की मौत मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जल संस्थान देहरादून में एक एई और एक सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन


भगवानपुर के गांव तेज्जुपुर निवासी देवानंद पुत्र ताराचंद जल संस्थान देहरादून के पित्थूवाला क्षेत्र में तैनात था। दो मई को वह अचानक गायब हो गया था। तीन मई को उसका शव मोहम्मदपुर झाल पर मिला था। उस वक्त  भी परिजनों ने जल संस्थान देहरादून के अधिकारियों पर उसका मानसिक उत्पीडन करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम में मृतक जेई देवानंद के भाई अनिल कुमार ने नारसन चौकी में तहरीर देकर देहरादून जल संस्थान के एई और एक सहायक अभियंता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल का कहना है कि उक्त इंजीनियर उसके भाई को किसी घोटाले में फंसाने की धमकी दे रहे थे, जिसमें उसका भाई दहशत में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिरोला ने बताया कि दोनों इंजीनियरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed