फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide zone active on Rudraprayag Gaurikund highway danger for tourist

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन जोन सक्रिय, 76 किलोमीटर मार्ग पर सबसे ज्यादा खतरा

Wed, 06 Mar 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Landslide zone active on Rudraprayag Gaurikund highway danger for tourist
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चारधाम विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल बना हुआ है। जगह-जगह पर कीचड़ से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, भूस्खलन जोन के सक्रिय होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


76 किमी लंबे राजमार्ग की तिलवाड़ा से सोनप्रयाग तक अति संवेदनशील बना हुआ है। डोलिया मंदिर के समीप भूस्खलन जोन सक्रिय हैं। यहां हल्की बारिश में भी पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


अगर यही स्थिति रही तो आगामी यात्राकाल में एनएच सहित प्रशासन के लिए यात्रा का नियमित संचालन करना मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि खाट गांव में हाईवे की स्थिति दयनीय हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के साथ ही निचली तरफ से भी भूधंसाव हो रहा है। आपदा के बाद से यहां कई बार सड़क ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के बजाय एनएच ऊपरी तरफ से कटान कर कामचलाऊ व्यवस्था करता आ रहा है।

ऐसे में खाट गांव के लिए खतरा पैदा हो रहा है। तिलवाड़ा के पास भी हाईवे पर करीब 200 मीटर हिस्से में भूस्खलन जोन बना है, जो हल्की बारिश में सक्रिय हो रहा है। दूसरी ओर, नारायणकोटी से सोनप्रयाग तक लगभग 25 किमी क्षेत्र भी दयनीय बना हुआ है।

इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा शुरू होने तक हाईवे को काफी हद तक दुरुस्त कर लिया जाएगा। मौसम ने साथ दिया तो जिन-जिन जगहों पर चौड़ीकरण सहित अन्य कार्य पूरे हो गए हैं, वहां हॉटमिक्स भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed