फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide started again in Joshimath after heavy rain aashram wall collapsed in Singhdhar ward

Joshimath Landslide: मूसलाधार बारिश से फिर शुरू हुआ भू-धंसाव और भूस्खलन, सिंहधार वार्ड में आश्रम की दीवार ढही

Sun, 23 Jul 2023 11:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jul 2023 11:08 PM IST
सार

Joshimath Landslide News: आश्रम में रहने वाले संतोष बाबा का कहना है कि अचानक तेज आवाज के साथ यहां दीवार ढह गई। लोगों का शोर सुनकर बाहर आए तो इसका पता चला।

विज्ञापन
Landslide started again in Joshimath after heavy rain aashram wall collapsed in Singhdhar ward
सिंहधार वार्ड में आश्रम की दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण नगर में भू-धंसाव और भूस्खलन फिर शुरू हो गया है। शनिवार रात को मूसलाधार बारिश के कारण सिंहधार वार्ड में देशिक विहार त्रिदंडी आश्रम की दीवार ढह गई। जबकि इससे कुछ दिन पहले मनोहर बाग वार्ड में मकान के पीछे भूस्खलन हो गया था।

विज्ञापन


आश्रम में रहने वाले संतोष बाबा का कहना है कि शनिवार रात को अचानक तेज आवाज के साथ यहां दीवार ढह गई। लोगों का शोर सुनकर बाहर आए तो इसका पता चला। उन्होंने कहा कि हाल ही में यहां पुश्ते पर भी दरार आई है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भारी बारिश के बाद मोरी में टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में भी पड़ रही दरारें

भूस्खलन से उनके आश्रम को खतरा पैदा हो गया है। बाबा का कहना है कि यहां खेतों में पहले की दरारें हैं जिनमें बारिश का पानी घुस रहा है और भूस्खलन हो रहा है। वहीं इससे पहले 18 जुलाई की रात को मनोहर बाग वार्ड में भी एक मकान के पीछे भूस्खलन हो गया था।

बरसात शुरू होने के बाद नगर में दरार बढ़ने, भूस्खलन होने, खेतों में गड्ढे होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे नगर के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed