फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide near Yamunotri highway made movement difficult devotees stranded Uttarkashi News in hindi

Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे के पास भू-धंसाव, आवाजाही हुई बंद, सुबह से सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे

Sat, 28 Jun 2025 09:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 09:04 AM IST
सार

बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पाली गाड़ के पास भू-धंसाव होने से आवाजाही बंद जिसके कारण सुबह से दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Landslide near Yamunotri highway made movement difficult devotees stranded Uttarkashi News in hindi
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के पास देर रात भारी बारिश के चलते भू-धंसाव हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस वजह से सुबह से ही हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) की मशीनें मौके पर भेजी गई हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।
 

राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग के समीप अवरुद्ध है। इसके अलावा, बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में मलबा आने से रास्ता बाधित हो गया है। तीनों स्थानों पर यात्रा वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और यात्रियों को मौसम खुलने का इंतजार है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, एक जुलाई को एलान संभव, दौड़ में तैर रहे ये नाम

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार  तीन जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बिजली चमकने और बारिश के आसार बने रहेंगे। जिससे यात्रियों और स्थानीय प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed