{"_id":"633458506d00d31b0b473c68","slug":"landslide-in-uttarakhand-gangotri-and-yamunotri-highway-closed-in-dharasu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: धरासू बैंड के पास गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, सड़क के दोनों ओर फंसे यात्री और स्थानीय लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: धरासू बैंड के पास गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, सड़क के दोनों ओर फंसे यात्री और स्थानीय लोग
Wed, 28 Sep 2022 08:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Sep 2022 08:04 PM IST
सार
पहली बार बीते 17 अगस्त को धरासू बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था लेकिन इसके बाद से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हो गया है।
विज्ञापन
गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर स्थानीय व चारधाम यात्री फंस गए हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ जिसका मलबा व बोल्डर यमुनोत्री हाईवे के नीचे से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर भी आ गिरा जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही पूर्ण रुप से बाधित हो गई है।
विज्ञापन
International Border: उच्च हिमालयी क्षेत्र की बदहाल संचार सेवाओं पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
विज्ञापन
पहली बार बीते 17 अगस्त को धरासू बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था लेकिन इसके बाद से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हो गया है।
विज्ञापन
बुधवार शाम को भी यहां यमुनोत्री हाईवे से अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिसने गंगोत्री हाईवे को भी अपनी जद में ले लिया। थानाध्यक्ष धरासु ऋतुराज ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मलबा आया है। बताया कि गंगोत्री हाईवे के लिए बीआरओ और यमुनोत्री हाईवे के लिए हाईवे चौड़ीकरण करने वाली रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सूचना दी गई है। हालांकि यहां भारी भूस्खलन से हाईवे बंद होने से आवाजाही बहाल होने पर समय लग सकता है।