फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide feared due to continuous rain administration halts Char Dham pilgrims in Srinagar

Srinagar: लगातार बारिश से भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने चारधाम तीर्थयात्रियों को श्रीनगर में रोका

Sun, 31 May 2026 12:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Landslide feared due to continuous rain administration halts Char Dham pilgrims in Srinagar
चारधाम तीर्थयात्रियों को रोका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर में लगातार बारिश से रास्ते में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा वाहनों को श्रीनगर में रोक दिया। पुलिस प्रशासन ने करीब 100 छोटे-बड़े यात्री वाहनों को एनआईटी मैदान में खड़ा कराया है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी के जवान भी मौके पर तैनात हैं।

Mussoorie: सुहाना मौसम; पर वीकेंड पर जाम से जूझी पहाड़ों की रानी, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन, तस्वीरें

विज्ञापन

ऋषिकेश से ही यात्रियों को आगे न जाने की सलाह

चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं की भारी संख्या धामों के दर्शन के लिए पहुंच रही है। हालांकि मौसम में आए बदलाव के कारण केदारनाथ धाम क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उन श्रद्धालुओं को फिलहाल केदारनाथ के लिए प्रस्थान न करने की सलाह दी है, जो आज यात्रा पर निकलने की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed