फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide and road block in badrinath highway due to heavy rain

फिर बाधित हुआ बदरीनाथ हाईवे, साढ़े सात घंटे आवाजाही रुकी

Tue, 25 Jul 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 25 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
landslide and road block in badrinath highway due to heavy rain
badrinath highway

रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। मंगलवार को बारिश के कारण मलबा आने से लामबगड़ में साढ़े सात घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। ऐसे में बदरीनाथ धाम के दर्शनों को जा रहे और धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार रात को हुई भारी बारिश से लामबगड़ चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए। मंगलवार सुबह दस बजे तक बारिश होने से लोनिवि (एनएच) और बीआरओ की मशीनें हाईवे नहीं खोल पाईं। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे बारिश थमी तो लोनिवि एनएच की जीसीबी की मदद से मलबा और बोल्डरों को हटाया गया।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े बारह बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। मेकाफेरी कंपनी की ओर से लामबगड़ का ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण कंपनी भी कार्य नहीं कर पा रही है। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि प्रतिदिन लामबगड़ में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे हाईवे सुचारु रखना मुश्किल बना है। बारिश में यात्रा वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed