फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   landhaura market open after ten days.

ठंडी पड़ी बवाल की आग, दस दिन बाद खुला लंढौरा बाजार

Fri, 10 Jun 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 10 Jun 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
landhaura market open after ten days.
लंढौरा बाजार में लौटी रौनक - फोटो : अमरउजाला

आखिरकार 10 दिन बाद लंढौरा में दुकानें खुलने के साथ ही कस्बा और बाजार की रौनक लौट आई। चैंपियन के समर्थक दुकानदारों ने शुक्रवार को एक बैठक कर दुकानों को खोले जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


इसके बाद लंढौरा में हुए बवाल के बाद से ठप पड़ा जनजीवन फिर से बहाल होता दिखा। व्यापारी वर्ग ही नहीं आम लोगों के चेहरे भी खिले दिखाई दिए।

एक जून को बवाल के बाद से बंद था बाजार
लंढौरा में धार्मिक ग्रंथ के अपमान की अफवाह के साथ विगत एक जून को हुए बवाल के बाद से कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद था। हालांकि प्रशासन की ओर से बाजार बंदी के कोई आदेश नहीं थे, लेकिन चैंपियन समर्थक दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोले जाने का निर्णय लिया था जिसके चलते बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


इस वजह से आम लोग खाने-पीने की चीजों के लिए भी तरस रहे थे। शुक्रवार को चैंपियन समर्थकों ने बैठक की जिसमें बताया गया कि दुकानदारों ने कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन के समर्थन में दुकानें बंद कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने दिया अल्टीमेटम
चैंपियन के एलान के मुताबिक महापंचायत सफल रही है। उन्होंने बताया कि चैंपियन ने सभी दुकानदारों को दुकानें खोलने को कहा है। इसलिए बाजार को खोल दिया गया है। दुकानदारों ने कहना था कि यदि महल पर आगजनी और लूटपाट करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।


इसके लिए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर से भी विचार विमर्श करेंगे। बैठक में अमित अग्रवाल, दिनेश जताना, पवन, धीेरेंद्र, राकेश कुमार गुप्ता, जोगिंदर यादव, सतीश शर्मा, राज शर्मा, कुलदीप, प्रदीप सिंघल, राहुल गर्ग, मनोज सैनी एवं सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed