फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land records will be available on one click, Digitalization of land records being done in state

काम की बात: अब एक क्लिक पर मिलेगा जमीनों का रिकॉर्ड, केडस्ट्रप मैप के जरिये मिलेगी मदद, पढ़ें पूरी खबर

Sun, 03 Jul 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Jul 2022 04:07 PM IST
सार

आप दुनिया में कहीं भी बैठकर अपनी जमीन की स्थिति देख पाएंगे। संबंधित व्यक्ति के पास अपनी जमीन का वास्तविक डाटा बेस उपलब्ध होगा। प्रदेश में इस योजना को अगले दो साल में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 
 

विज्ञापन
Land records will be available on one click, Digitalization of land records being done in state
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में आने वाले दिनों में जमीनों की रिकॉर्ड एक क्लिक पर मिल जाएगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मार्डनाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के तहत प्रदेश में दो जिलों अल्मोड़ा और पौड़ी में जमीनों के भू अभिलेखों को डिजिटलाइज करने का काम पूरा हो चुका है। अब 11 और जिलों में इस काम के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन में सर्वे कराने के बाद डिजिटल नक्शे बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सभी जमीनों को बाकायदा एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। इन नंबर के जरिए आप दुनिया में कहीं भी बैठकर अपनी जमीन की स्थिति देख पाएंगे। संबंधित व्यक्ति के पास अपनी जमीन का वास्तविक डाटा बेस उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा भूमि संपत्ति विवादों के दायरे को कम किया जा सकेगा और भूमि अभिलेख रखरखाव प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग की ओर से संचालित इस योजना के लिए सौ प्रतिशत फंडिंग केंद्र सरकार की ओर से की जा रही है। प्रदेश में इस योजना को अगले दो साल में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

65 तहसीलों में मार्डन रिकॉर्ड रूम का काम अंतिम चरण में

प्रदेश के सभी तहसील कार्यालयों को ऑनलाइन कर उनका आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अभी तक 108 तहसीलों के सापेक्ष 65 तहसीलों में मार्डन रिकार्ड रूम बनाने का काम अंतिम चरण में है। यह काम पूरा होते ही लघु व सीमांत आदि किसानों की संख्या, नाम, पते व जमीन का जातिवार व श्रेणीवार रिकॉर्ड उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें....ऑपरेशन गुच्चू पानी: पार्टी करने गए 11 पर्यटक फंसे, जांबाजों ने ऐसे बचाई सभी की जान, दस तस्वीरों में देखें बचाव अभियान

प्रदेश में सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। अब डीआईएलआरएमपी के तहत 11 जिलों में जमीनों के दास्तावेजों को डिजिटलाइज करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। अगले माह तक सर्वे का काम शुरू दिया जाएगा। इसे अगले दो साल से पहले पूरा किया जाना है। - चंद्रेश यादव, सचिव राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed