फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land not available for 'Traffic Awareness Center'

ट्रैफिक अवेयरनेस सेंटर के लिए नहीं मिल रही जमीन

Thu, 28 Nov 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Land not available for 'Traffic Awareness Center'
परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिले की सभी तहसीलों में ट्रैफिक अवेयरनेस सेंटर खोलने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। ज्यादातर उपजिलाधिकारियों ने तहसीलों में जमीन उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए साफतौर पर इनकार दिया है।
विज्ञापन

दिचलस्प पहलू यह है कि यह स्थिति तब है कि जब हाईकोर्ट ने सरकार और परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि सभी तहसीलों में ‘ट्रैफिक अवेयरनेस सेंटर्स ’ खोलने के साथ ही गाड़ियों के चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए। एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों सदर, त्यूनी, विकासनगर, ऋषिकेश, चकराता, कालसी, डोईवाला, मसूरी मेें ‘ट्रैफिक अवेयरनेस सेंटर खोला जाना है। इस संबंध में जिला प्रशासन से लिखापढ़ी भी की गई थी, लेकिन ज्यादातर तहसीलों ने अपने क्षेत्रों में सरकारी जमीन नहीं होने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में सेंटर खोलने की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। एआरटीओ प्रवर्तन पांडे ने बताया कि प्रवर्तन के दौरान पकड़ी जाने वाली गाड़ियाें को न सिर्फ इन सेंटरों में रखा जाना है वरन गाड़ियों के चालकों को इन्हीं सेंटरों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाना है, लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं होने से जिले में एक भी सेंटर नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed