{"_id":"66f9cf7d6b7193e910077714","slug":"land-marking-for-road-construction-will-continue-for-two-days-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-513866-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मार्ग के निर्माण के लिए दो दिन चलेगा भूमि चिह्नीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मार्ग के निर्माण के लिए दो दिन चलेगा भूमि चिह्नीकरण
विज्ञापन
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन बनाने के लिए सड़क के किनारों की भूमि का चिह्नीकरण शुरू हो गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला ने उप जिलाधिकारी त्यूणी को पत्र लिखकर सोमवार व मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजने की व्यवस्था कराने को कहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707ए अभी एक लेन मार्ग है। इसे चौड़ा करके दो लेन बनाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग का लोनिवि खंड इसकी तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडेय ने त्यूणी उप जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि मार्ग पर पड़ने वाले राजस्व ग्राम फैडीज, हटाल व अणु के राजस्व नक्शे में मार्ग की चौड़ाई 18 से 20 मीटर दर्शाई गई है। जबकि मौके पर फिलहाल चौड़ाई सात से 10 मीटर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति से भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव गठित करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने पत्र में सोमवार व मंगलवार को क्षेत्र के तहसीलदार और राजस्व उप निरीक्षक के साथ आवश्यक पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता नवीन शर्मा व हिमांशु पांडेय को भी चिह्नीकरण की कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए नामित किया है।