फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lal Krishna Advani's statement for ram mandir

राम मंदिर के मुद्दे पर क्या बोले आडवाणी, बात सुनते ही दिया यह जवाब

Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
 Lal Krishna Advani's statement for ram mandir

राम मंदिर निर्माण पर पूरे जीवन राजनीति करते हुए भाजपा को शीर्ष पर पहुंचा चुके पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जब राम मंद‌िर नाम का सुना तो उन्होंने बस एक ही बात कही।

विज्ञापन


कहा क‌ि राम मंदिर के सवाल पर कुछ नहीं कहना है, मैं यहां केवल अपनी पत्नी की स्मृतियों का स्मरण करना चाहता हूं। हरिद्वार में रात्रि विश्राम के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी पुत्री प्रतिभा आडवाणी के साथ हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। आश्रम में उन्होंने रसाभिषेक करते हुए अपनी पत्नी कमला आडवाणी की आत्मा की शांति के साथ लोक कल्याण की कामना की। 
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर को लालकृष्ण आडवाणी कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। लालकृष्ण आडवाणी और उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी ने महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि के साथ बंदरों को केले खिलाए। इसके बाद वे अंदर परिसर में चले और करीब आधा घंटे तक तीनों ने एकांत में मंत्रणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को याद करते हुए भावुक हो गए आडवाणी 

 Lal Krishna Advani's statement for ram mandir

​सूत्रों की माने तो राम मंदिर निर्माण सहित हिंदुत्व को बढ़ावा देने को दोनों के बीच मंथन हुआ। इसके बाद लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी पुत्री प्रतिभा आडवाणी के साथ हवन किया। जिसमें अवधेशानंद गिरि और पंडितों ने हवन में रसाभिषेक, दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कराया। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपनी पत्नी कमला आडवाणी को स्मरण करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बिताए 49 सालों को स्मरण करते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि वो आज उनके बीच नहीं है।

उन्होंने कहा कि सहयोगी के बिना वे किसी कार्य की कल्पना नहीं करता। उन्होंने कहा कि धन्य मानता हूं कि पुण्य आत्मा के पुण्य कर्मों से लाभ प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed