{"_id":"64f4e7f9b1fc225a700b2d56","slug":"lakhs-stolen-from-bullion-traders-house-dehradun-news-c-39-1-sdrn1026-3629-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सराफा कारोबारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सराफा कारोबारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
लाइन जीवनगढ़ में दिनदहाड़े एक घर में लाखों की ज्वेलरी और करीब पांच लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़ित ने अपने भाई पर चोरी करवाने का शक जाहिर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जितेेंद्र कुमार चौधरी का कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाइन जीवनगढ़ गांव की आदर्श विहार काॅलोनी के लेन-4 में मकान है। उनकी रायगी रोड त्यूणी में बीके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनके बड़े भाई ने उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी थी।
उन्हें भी किसी अनहोनी की आशंका थी। जिसे देखते हुए उन्होंने हरिद्वार से अपने रिश्तेदार भी अपने यहां बुलाए हुए थे। रविवार को वे अपने रिश्तेदारों को बस में बैठाने हरबर्टपुर गए हुए थे। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय भांजी नीशू घर पर ही थी। रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जब वे घर पहुंचे तो गेट बंद था। आवाज देने पर भी जब भांजी बाहर नहीं आई तो वे गेट फांद कर अंदर पहुंचे। जहां फर्श पर भांजी बेसुध हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
भांजी ने बताया कि घर में अचानक तीन लोग घुस गए, जिसमें से दो नकाबपोश थे। उन्हाेंने भांजी को कोई चीज सुंघाई, जिससे वह बेसुध हो गई। भांजी के पास ही अलमारी की चॉबी थी। घर में घुसे लोगों ने अलमारी में रखी करीब पांच लाख की नकदी, करीब 15 ग्राम कच्चा सोना के साथ ही रानी हार, मंगल सूत्र, पायल आदि सामान चोरी कर लिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। भांजी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि अलमारी में आर्डर के पैसे रखे थे। सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित ने अपने भाई पर शक जाहिर किया है। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।