फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhs spent on beautification...Ghantaghar is suffering from bad condition

Dehradun News: सौंदर्यीकरण पर लाखों खर्च...बदहाली की मार झेल रहा घंटाघर

Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on beautification...Ghantaghar is suffering from bad condition
I
विज्ञापन

II- फव्वारों के नोजल गायब, रंग-बिरगी लाइटें बंद पड़ीं
I
I

I
I- परिसर के अंदर पसर रही गंदगी, अरसे से नहीं हुई सफाई
I
I राजधानी का दिल कहे जाने वाला घंटाघर बदहाली की मार झेल रहा है। यहां सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों का बजट खर्च हो गया, लेकिन स्थिति सुधर नहीं रही है। आलम यह है कि घंटाघर के परिसर में गंदगी फैली हुई है। देखने पर ऐसा लगता है कि मानो अरसे से यहां साफ-सफाई ही नहीं हुई है।
I
Iदून के सौंदर्यीकरण की बात हो और घंटाघर का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन, तमाम प्रयासों के बावजूद नगर निगम घंटाघर की बदहाल स्थिति को सुधारने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। घंटाघर की चमक फीकी दिखाई दे रही है। यहां सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए फव्वारों से नोजल गायब है। रंग-बिरंगी लाइटें बंद पड़ी हैं। परिसर में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iकेस-1 बुद्धा चौक... अरसे से फव्वारे और लाइटें बंद
I
Iसौंदर्यीकरण के नाम पर बुद्धा चौक पर फव्वारे और लाइटें लगाई गईं। इस पर खूब पैसा खर्च किया गया। लेकिन, मौजूदा समय में फव्वारे और लाइटें बंद हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेपटरी पर है। जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकेस-2 लैंसडाउन चौक... पानी के पाइप पर जम गई गंदगी
I
Iशहर के बीचोंबीच और महत्वपूर्ण स्थानों में शुमार लैंसडाउन चौक पर पानी के पाइपों पर गंदगी जम गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो अरसे से यहां सफाई ही नहीं की गई है।

I
I
I
Iकेस-3 सर्वे चौक... पसरती जा रही गंदगी
I
Iसर्वे चौक की स्थिति भी ठीक नहीं है। यहां के फव्वारे भी बंद हैं। साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लग गया है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
I
I
I
Iकेस-4 फव्वारा चौक... बदहाली की बन रहा तस्वीर
I
Iफव्वारा चौक की व्यवस्था भी बदहाल है। तमाम प्रयासों के बावजूद यहां की सूरत नहीं बदल सकी है। फव्वारे तो अरसे से बंद पड़े ही हैं। साथ ही गंदगी भी पसरती जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article