{"_id":"671e9ef522a41db417093704","slug":"lack-of-parking-in-the-markets-is-affecting-the-business-dehradun-news-c-5-1-drn1030-535088-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाजारों में पार्किंग नहीं होने से दुकानदारी हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाजारों में पार्किंग नहीं होने से दुकानदारी हो रही प्रभावित
विज्ञापन
I
IIवाहन लेकर पहुंच रहे ग्राहकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
I
I
I
Iएमडीडीए एवं जिला प्रशासन की ओर की जा रही कवायद धरातल पर नहीं उतरी
I
Iभीड़ भरे बाजारों के आसपास पार्किंग की सुविधा नहीं होने से जहां एक ओर दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है, वहीं ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमडीडीए और जिला प्रशासन की ओर से पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के लिए कई सालों से प्रयास चल रहे हैं, लेकिन धरातल पर टेंडर जारी होने तक ही काम सीमित होकर रह गए हैं।
I
Iदिवाली सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। अभी धनतेरस की खरीदारी बाकी है, लेकिन बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में बाजारों में वाहन लेकर पहुंच रहे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। क्योंकि, सामान खरीदने के लिए गाड़ी को कहीं भी पार्क करने की जगह नहीं है। इसके चलते लोग भीड़ भरे बाजारों में जाने से बच रहे हैं, जिससे पुराने बाजारों में बिक्री पर असर पड़ रहा है। ऐसे में दुकानदार बाजारों के आसपास पार्किंग की मांग कर रहे हैं। आढ़त बाजार के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल का कहना है कि पार्किंग नहीं होने से बाजारों में बिक्री प्रभावित हो रही है।
I
I
I
Iवहीं, एमडीडीए और जिला प्रशासन की ओर से पार्किंग के लिए किए जा रहे कार्य धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। एमडीडीए ने हाल ही में तहसील के समीप पार्किंग का टेंडर तो जारी कर दिया, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। यहां करीब 279 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी पार्किंग बननी है। इसमें डेढ़ हजार से अधिक वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन
I
Iवहीं, दूसरी ओर, जिला प्रशासन की ओर से भी कांजी हाउस समेत अन्य जगहों पर पार्किंग की कवायद की जा रही है, लेकिन त्योहार से पहले पार्किंग के इंतजाम नहीं हो पाए हैं।
I
I
I
I-- -
I
Iयहां है पार्किंग की सख्त जरूरत
I
I
I
Iचकराता रोड, पलटन बाजार, धर्मपुर, घंटाघर, गांधी पार्क रोड आंशिक, राजपुर रोड आंशिक, आढ़त बाजार, राजा रोड, झंडा बाजार, तिलक रोड, हनुमान चौक आदि।I