फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   labor is in bad condition

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस विशेष: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाकर भी अपने आशिया को तरसे 

Mon, 01 May 2017 03:21 PM IST
कीर्तिराज रुमाल / अमर उजाला, हल्द्वानी
कीर्तिराज रुमाल / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 01 May 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
labor is in bad condition
फाइल फोटो - फोटो : social media

‘कितना बदनसीब है ‘जफर’ दफ्न के लिए, दो गज जमीं न मिली कू-ए-यार में’ अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने रंगून की जेल से लिखी इन पंक्तियों से अपना दर्द दुनिया तक पहुंचाया। लेकिन, गरीब और अनपढ़ मजदूर की आवाज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस गुम है। ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी करने वाला मजदूर बेघर है। एकड़ों जमीन में पसीना बहाने वाला मजदूर अनाज को तरस रहा है। कारखानों में 12 से 16 घंटे की ड्यूटी करके भी घर का खर्च चलाने जितना पैसा नहीं कमा पा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को बरेली रोड और हल्द्वानी मंडी समिति के गेट सामने ठेकेदार की बाट जो रहे श्रमिकों में मजदूर दिवस को लेकर कोई उत्साह नहीं था। राज मिस्त्री का काम करने वाले अतीक का कहना था कि वह अब तक कितनी ही ऊंची-ऊंची इमारतें बना चुका है, लेकिन अपने लिए एक छोटा सा मकान नहीं बना पाया। आज भी इंदिरानगर में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन


श्रमिक शकील अहमद ने कहा कि मजदूरों को 300 रुपये की दिहाड़ी भी बड़ी मुश्किल से मिलती है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का कोई खैरख्वाह नहीं रह गया है। पेंटर शादाब ने कहा कि श्रम मंत्रालय और श्रम कार्यालयों के अधिकारी और मजदूर संगठनों के नेता मजदूर हित में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं। राज मिस्त्री जाकिर ने कहा कि राज मिस्त्री का काम बेहद रचनात्मक है, लेकिन उन्हें पर्याप्त पैसा नहीं मिलता, इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं हो पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस से जुड़े संगठन करेंगे कार्यक्रम 
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिलाध्यक्ष मदन सिंह गैरा कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नैनीताल और हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मजदूर समस्याओं पर गहन चिंतन किया जाएगा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष एचआर बहुगुणा ने कहा कि एक मई को सिडकुल में संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूर प्रभात फेरी निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इंटक मजदूर हितों को लेकर प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed