{"_id":"5e79ce308ebc3e78ba605aae","slug":"l-u-a200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown Uttarakhand: लॉक डाउन में 'सुगम्य भारत' की अनदेखी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
Lockdown Uttarakhand: लॉक डाउन में 'सुगम्य भारत' की अनदेखी
Wed, 25 Mar 2020 01:00 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:00 AM IST
सार
- लॉक डाउन में दिव्यांगों की मदद के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं
- दुकानों में उमड़ी भीड़ में दिव्यांगजनों खा रहे धक्के
- न होम डिलीवरी सेवा का लाभ न ही दुकानों में कोई खास व्यवस्था
- वरिष्ठ नागरिकों की भी उपेक्षा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉक डाउन के दौरान 'सुगम्य भारत' की खासी अनदेखी होती नजर आ रही है। राशन खरीद के लिए तीन घंटे का सीमित समय दिव्यांगजनों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
दुकानों में उमड़ रही भीड़ में दिव्यांगजन धक्के खाने को मजबूर हो रहे हैं। फिलहाल उनके लिए न तो होम डिलीवरी की सेवा शुरू हो पाई न ही दुकान में कोई विशेष व्यवस्था। मंगलवार को शहर की दुकाने सुबह सिर्फ तीन घंटे खुली। इस दौरान लोगों की लंबी कतारें लगती रही।
विज्ञापन
इस बीच दिव्यांगजनों को खरीदारी करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अच्छा होता दिव्यांगों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए होम डिलीवरी की विशेष सेवा शुरू की जाती। या फिर दुकानों में कोई खास इंतजाम किए जाते। लेकिन, अभी तक प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई कोशिश होती नजर नही आ रही है।
विज्ञापन
क्या है सुगम्य भारत
सुगम्य भारत केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांगों को सुगम्य जीवन प्रदान करने के लिए कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें सभी सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों को दिव्यांगजनों के आने -जाने के लिए अलग से रैम्प बनाने, लिफ्ट लगाने व व्हीलचेयर व अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का प्रावधान है। साथ ही दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।