फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KVS Admission 2024 process will start from April 1st Uttarakhand news in Hindi

KVS Admission 2024: एक अप्रैल से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, यहां कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Fri, 29 Mar 2024 09:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2024 09:22 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को न्यूनतम छह साल होनी चाहिए। बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2018 या उससे पहले का होना चाहिए।

विज्ञापन
KVS Admission 2024 process will start from April 1st Uttarakhand news in Hindi
दाखिले - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। कक्षा एक में दाखिले के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक दाखिला कर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को न्यूनतम छह साल होनी चाहिए। बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2018 या उससे पहले का होना चाहिए। कक्षा दो और ऊपर की कक्षाओं के लिए भी एक अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, लेकिन यह 10 अप्रैल तक ही चलेंगे। सीटें खाली होने पर ही कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले हो सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं, बाल वाटिका एक, दो और तीन के लिए पहली अप्रैल से ऑफलाइन यानी स्कूलों में पंजीकरण होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवीएस की वेबसाइट   https//kvsagathan.nic.in/admission/ पर ही कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में इस बार 83 लाख से अधिक मतदाता, कल जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

ये दस्तावेज जरूरी
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास का प्रमाण, बच्चे की दो पासपोर्ट आकार की फोटो की स्कैन की गई प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed