{"_id":"607f0613ed20f6655c77dda5","slug":"kumbh-mela-2021-limited-pilgrims-will-attend-dev-doli-snan-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: महाकुंभ स्नान के लिए आने वाली देव डोलियों की शोभायात्रा में सीमित होंगे श्रद्धालु, वापसी पर होंगे होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: महाकुंभ स्नान के लिए आने वाली देव डोलियों की शोभायात्रा में सीमित होंगे श्रद्धालु, वापसी पर होंगे होम आइसोलेट
Tue, 20 Apr 2021 10:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:21 PM IST
सार
- 25 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर देव डोलियों का स्नान होगा। देव डोलियों की शोभायात्रा और कुंभ स्नान का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए देव डोलियों को ले जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
कोविड-19 के खतरे के बीच 24 अप्रैल की शाम महाकुंभ स्नान के लिए देव डोलियां शोभायात्रा के साथ हरिद्वार पहुंचेंगी। 25 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर स्नान होगा। देव डोलियों की शोभायात्रा और कुंभ स्नान का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होगा। शासन ने शोभायात्रा की अनुमति जारी कर दी है, लेकिन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को महाकुंभ में कोरोना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करना होगा। श्रद्धालु कोविड की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाएंगे और वापस जाने पर एक सप्ताह होम आइसोलेट रहेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण जरूरी, नाइट कर्फ्यू दो घंटे बढ़ा
विज्ञापन
24 अप्रैल को पहाड़ से देव डोलियां स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगी। करीब 200 देव डोलियां ऋषिकेश से शोभायात्रा के रूप में आएंगी। पहले शोभायात्रा में पांच हजार श्रद्धालुओं को आना था। कोविड के बीच शोभायात्रा आयोजन के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। लिहाजा कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण कई श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इसके बाद संस्कृति महानिदेशक डॉ. चौहान ने 19 अप्रैल को शोभायात्रा में तीन हजार लोगों के शामिल होने का जिक्र करते हुए आदेश जारी किया है। मंगलवार को अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने देव डोलियों की शोभायात्रा में कोविड से बचाव की एसओपी का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि श्रद्धालुओं की संख्या सीमित होगी।
विज्ञापन
बुधवार को निकलेगी शोभायात्रा, करेंगे स्नान
श्रीराम मुलख दरबार संन्यास रोड कनखल की ओर से योगेश्वर राम लाल महाराज के जन्मोत्सव पर बुधवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह दस बजे से शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, शिवमूर्ति तिराहा, ललतारौ पुल, अपर रोड होकर हरकी पैड़ी पहुंचेगी। वहां गंगा स्नान करने के बाद यात्रा वापस आश्रम लौटेगी। अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शोभायात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट अजयवीर सिंह समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।