फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: 13 Akhara Meeting Will Held On 25th December for Kumbh Format

Kumbh Mela 2020: 25 दिसंबर को होगी 13 अखाड़ों की बैठक, कुंभ के स्वरूप पर होगा मंथन

Mon, 21 Dec 2020 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Dec 2020 10:59 PM IST
सार

  • मंगलवार को अखाड़ों में भ्रमण कर कुंभ मेले की व्यवस्थाओं का लिया जाएगा जायजा 

विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: 13 Akhara Meeting Will Held On 25th December for Kumbh Format
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि 25 दिसंबर को श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन कनखल में 13 अखाड़ों की बैठक बुलाई गई है। इसमें कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मंथन होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी, कुंभ मेलाधिकारी और मेला प्रशासन के समस्त विभाग के अधिकारियों के साथ 13 अखाड़ों में भ्रमण कर कुंभ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। पेशवाई मार्ग बिजली, पानी, शौचालयों और पथ प्रकाश की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों से मौके पर मुआयना कर वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन


मायापुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा में पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष श्रीमंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि धर्म ध्वजा की लकड़ी के लिए मेला अधिकारी से वार्ता की है। जल्द ही सभी 13 अखाड़ों के संत वन विभाग के अधिकारियों के साथ जंगल जाकर लकड़ी का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम लाखों की भीड़ में भी आयोजित किए जा रहे हैं। हरिद्वार कुंभ के स्वरूप के साथ क्यों छेड़छाड़ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेले के लिए लाखों संतों को टेंट और कैंप लगाने की अनुमति प्रदान की।


साथ ही वहां के प्रशासन को निर्देश दिया है कि माघ मेला भव्य रूप से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के पास बाहर से आने वाले संतों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होती है। इसलिए कैंप और टेंट लगाए जाते है। मेले में संतों के लिए व्यवस्थाओं को तुरन्त कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed