फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam : congress state president pritam singh fasting in haridwar

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा : जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज उपवास पर

Fri, 25 Jun 2021 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Jun 2021 01:18 PM IST
सार

कोविड जांच के कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
kumbh covid test scam : congress state president pritam singh fasting in haridwar
सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उपवास पर बैठे प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार कुंभ में कोविड जांच के कथित घोटाले पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कोविड जांच फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज शुक्रवार को सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उपवास पर बैठे। भाजपा भी इसके जवाब में कार्यक्रम स्थल पर गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण करेगी।

विज्ञापन


कुंभ में कोविड टेस्ट फर्जीवाड़ा: आप कार्यकर्ताओं ने घड़े फोड़कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो...
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
कोविड जांच के कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप के प्रदर्शन और पैदल मार्च के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार पहुंचे। प्रीतम सिंह सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने लालचंदानी लैब की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

कांग्रेस हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते आई है : भाजपा
उपवास कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा भी आक्रामक हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते आई है। 25 जून 1975 को आपातकाल के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जो हमला हुआ था उस काला दिन देश की जनता के जेहन में आज भी जिंदा है।

डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के उस काले कृत्य के लिए आज तक खेद तक नहीं जताया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह नष्ट कर दिया। संविधान में निरंकुश तरीके से संशोधन किया गया था जो 42वें संशोधन के रूप में देश के सामने आया। देश और संविधान विरोधी कृत्य करने वाली पार्टी और उनके नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed