फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kullu farmer dies in car accident in Vikasnagar

Vikasnagar Accident: कार की टक्कर से कुल्लू के किसान की मौत, होटल में भोजन कर सड़क पार कर रहा था किसान

Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
सार

हादसे के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kullu farmer dies in car accident in Vikasnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासनगर में बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के पास कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के आनी थाना क्षेत्र के कुल्लू निवासी सलगी राम (68 वर्ष) शोभाराम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक को टक्कर मारने वाली कार को चौकी में खड़ा करवा दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 10 लोग महाराजा होटल में भोजन करने के बाद बाहर निकले थे। सभी को पांवटा की ओर जाना था। इन लोगों के दो वाहन सड़क के दूसरी ओर खड़े थे। सड़क पार करने के दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने इनमें से एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित विवेकानंद अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार को चौकी में खड़ा करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed