{"_id":"28555c46c676481d0c385e430136b894","slug":"krishna-song-echoed-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"...बदरीनाथ में कृष्ण के लिए गूंजने लगे गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...बदरीनाथ में कृष्ण के लिए गूंजने लगे गीत
अमर उजाला, बदरीनाथ, गोपेश्वर
Updated Sat, 31 Aug 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में बामणी गांव स्थित उर्वशी मंदिर से बदरीनाथ मंदिर प्रांगण तक श्री कृष्ण, बलिराम की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
बदरीश पंडा पंचायत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पंडा पुरोहित, भोटिया जन जाति के ग्रामीण, आईटीबीपी और सेना के जवानों ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया।
विज्ञापन
जनमाष्टमी पर हुआ सामूहिक भोज
इसके पश्चात बदरीनाथ परिसर में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, विनोद नवनी, प्रमोद कोटियाल, श्याम लाल पंचपुरी, विनोद डिमरी, भारत मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर, पुरसाड़ी जेल में भी कैदियों को जेल प्रशासन ने मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर पंडित प्रशांत डिमरी, अनीता डिमरी, सुनीता पुरोहित, लक्ष्मी सेमवाल, कलावती तिवाड़ी, मीना त्रिपाठी, शकुंतला थपलियाल, अभिषेक तिवाड़ी, अभिषेक भट्ट, विनोद पुंडीर आदि मौजूद थे।
पाती स्तंभ पूजा के साथ मेला संपन्न
वहीं नारायणबगड़ में प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में चार दिवसीय श्रीकृष्ण मेला पाती स्तंभ पूजा के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर मनौतियां मांगी। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
भक्तों ने घर, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद पाती स्तंभ पूजा और प्रसाद वितरण के साथ मेला संपन्न हुआ। उधर, पिंडरघाटी के नारायणबगड़ में भी श्रीनारायण मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ यज्ञ, हवन और पूजा-अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया।
कृष्ण और बलराम की झांकी निकाली
देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने नगर में कृष्ण और बलराम की झांकी निकाली। देवप्रयाग रघुनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्मलीला का आयोजन किया।
इसके बाद नगर में कृष्ण और बलराम की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर गेंदा लाल ध्यानी, मुकेश, मनोज, विनोद बडोला और विकास ध्यानी आदि मौजूद रहे।