फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Krishi Vigyan Kendra Dhakrani got first prize

Dehradun News: कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी को मिला प्रथम पुरस्कार

Fri, 30 Jun 2023 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Krishi Vigyan Kendra Dhakrani got first prize
कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के जोन-एक के राज्यों में सर्वोत्तम कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

देहरादून स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तीन दिवसीय कार्यशाला में जोन-एक के निदेशक डॉ परमिंदर सिंह ने ढकरानी केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया। 26 से 28 जून तक देहरादून स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के जोन-एक के अंतर्गत आने वाले पांच राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई थी।

कार्यशाला में वर्ष 2022 के शोध कार्यों का परीक्षण किया गया। जिस आधार पर कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी को प्रथम पुरस्कार मिला। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के वैज्ञानिकों की मेहनत की बदौलत यह पुरस्कार मिला है। डॉ. संजय कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. एके सिंह, रेखा चौधरी की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed