फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotwali police launched a campaign against illegal mining

Dehradun News: घेराबंदी कर किया पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police launched a campaign against illegal mining
रविवार देर रात पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन




अंधेरा का फायदा उठाकर कई वाहन हिमाचल प्रदेश की सीमा में चले गए

कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पांच ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ कर सीज कर दिया। कई वाहन अंधेरा का फायदा उठाकर हिमाचल की सीमा में भाग खड़े हुए।

रविवार की रात को कोतवाली पुलिस ने कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में ढालीपुर क्षेत्र में यमुना नदी किनारे अभियान चलाया। पुलिस को देखते अवैध खनन कार्य में जुटी ट्रैक्टर ट्राॅलियां इधर-उधर भाग खड़ी हुई। कई नदी पार कर हिमाचल की सीमा में पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पांच ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ लिया। सभी के चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर शाह ने बताया कि जुर्माने के लिए रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बतादें कि बरसात को देखते हुए 15 जून से 15 सितंबर तक नदियों में खनन कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। बावजूद अवैध खनन करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed