फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Telangana team seized cache of fake medicines from SIDCUL factory two people arrested

Kotdwar: पशुओं की 43 लाख की नकली दवाई के साथ फैक्टरी मालिक सहित दो गिरफ्तार, रिमांड पर ले गई तेलंगाना की टीम

Thu, 29 Feb 2024 05:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

Kotdwar News: बुधवार शाम को तेलंगाना के ड्रंग इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिगड्डी सिडकुल में एक फार्मा फैक्टरी में छापा मारा। टीम कल से यही डटी हुई थी।

विज्ञापन
Kotdwar News Telangana team seized cache of fake medicines from SIDCUL factory two people arrested
नकली दवाओं के मामले में दो लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार पहुंची तेलंगाना विजिलेंस व ड्रग्स विभाग की टीम ने सिडकुल के सिगड्डी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी से 43 लाख की पशुओं की नकली दवाई बरामद की है। नकली दवाई बनाने और उसकी खरीद फरोख्त करने के मामले में टीम ने फैक्टरी मालिक व इसमें संलिप्त रुड़की निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। देर शाम टीम दोनों को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना ले गई।

विज्ञापन


बुधवार शाम को तेलंगाना से आई विजिलेंस व ड्रग्स विभाग की टीम कोटद्वार पहुंची थी। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा व कलालघाटी चौकी प्रभारी दीपक पंवार की अगुवाई में पुलिस फैक्टरी में पहुंची। यहां नकली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। बुधवार रात फैक्टरी मालिक विशद कुमार निवासी चांदपुर जिला बिजनौर, भावना पत्नी अश्वनी चौधरी निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर, सचिन प्रजापति निवासी डबल फाटक मोहनपुरा रुड़की व पूजा निवासी नजीबाबाद से गहन पूछताछ की गई। बताया कि नेक्टर हर्ब एंड ड्रग्स नाम की फैक्टरी में देश की नामचीन कंपनियों के नाम से पशुओं की नकली दवाई बनाई जाती थी।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session 2024: ध्वनिमत से बजट पास, सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन को इस पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड बताया जा रहा है, जो दवाई पैकिंग से लेकर ट्रांसपोर्ट तक का काम देखता था। टीम फैक्टरी मालिक विशद कुमार और सचिव को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना ले गई।

Kotdwar News Telangana team seized cache of fake medicines from SIDCUL factory two people arrested

10 अधिकारियों की टीम ने घंटों की पूछताछ
तेलंगाना विजिलेंस टीम में शामिल स्टेट विजिलेंस ऑफिसर व ड्रग्स इंस्पेक्टर किरन कुमार जानू, ड्रग्स इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, उपनिरीक्षक नागेश, एसआई सुरेश समेत 10 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने बुधवार की रात इन लोगों से पूछताछ कर फैक्टरी खंगाली। पूछताछ में इन लोगों ने यहां नकली दवाई बनाने व पैकिंग किए जाने की बात कबूली। भावना व पूजा को नोटिस जारी किया गया है। तेलंगाना पुलिस की ओर से हैदराबाद के मलकपेट थाने में इनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed