फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News condition of seven Nepali workers deteriorated after eating wild mushrooms

Kotdwar: जंगली मशरूम की सब्जी खाने से सात नेपाली श्रमिकों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 09 Jul 2025 10:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

गुमखाल में श्रमिक एक ही जगह ठहरे थे। उन्होंने जंगली मशरूम की सब्जी बनाई और मिल-बांटकर खा ली। भोजन करने के करीब एक घंटे बाद ही श्रमिकों की हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
Kotdwar News condition of seven Nepali workers deteriorated after eating wild mushrooms
अस्पताल में भर्ती नेपाली श्रमिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जंगली मशरूम खाने से एक महिला श्रमिक समेत सात नेपाली श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी श्रमिकों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


नेपाल के जिला सुरखेत निवासी श्रमिक बड़ी संख्या में पौड़ी गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों में रहकर मजदूरी करते हैं। इसमें 20 से अधिक श्रमिक गुमखाल में एक होटल निर्माण कार्य में जुटे हैं। सोमवार शाम काम निपटाने के बाद लाल बहादुर होटल के पीछे लगी मशरूम तोड़कर ले आया और रात्रि भोजन के लिए सब्जी बना ली।
विज्ञापन


सभी श्रमिकों के एक ही जगह ठहरे होने से सोमवार रात कई श्रमिकों ने सब्जी मिल-बांटकर खा ली। भोजन करने के करीब एक घंटे बाद ही श्रमिकों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, बेचैनी से त्रस्त श्रमिकों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri News: नहाते समय भिलंगना नदी में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा कोई सुराग

अन्य श्रमिक उन्हें आनन-फानन में सीएचसी रिखणीखाल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार तड़के चार बजे एंबुलेंस से सभी श्रमिकों को बेस अस्पताल भेजा गया। वहां दिन भर चले उपचार के बाद श्रमिकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
.
ये नेपाली श्रमिक हुए बीमार
नेपाल के जिला सुरखेत के गांव सिम्हाना निवासी ललिता (42), सुमन बहादुर (17) और गांव लेखफर्सा के धन बहादुर (53), लाल बहादुर (34), धनराज (42), धरम खत्री (52), वीरेंद्र (56)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed