फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kk paul check aziz qureshi decision.

पूर्व राज्यपाल कुरैशी की 'कृपा' पर जांच की 'आंच'

Mon, 12 Jan 2015 01:15 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
kk paul check aziz qureshi decision.

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी के कार्यकाल के दौरान अंतिम दिनों में लिए गए फैसलों की फाइलें तलब की हैं। संभावना है कि राज्यपाल कुछ फैसलों पर पुनर्विचार करें।

विज्ञापन


दरअसल, कुरैशी के तबादले के आदेश पर राष्ट्रपति ने 30 दिसंबर को हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके बाद कुरैशी ने दो कुलपतियों की तैनाती फैसला लिया था। साथ ही कुछ आरोपियों को आरोप मुक्त करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


राजभवन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नए राज्यपाल ने उन फाइलों को देखने के लिए मांगा है, जिस पर अंतिम दिनों में कुरैशी हस्ताक्षर कर गए हैं। इसके अलावा अन्य लंबित मामलों की फाइलें मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर कोई राज्यपाल पूर्व राज्यपालों की ओर से हुई नियुक्ति को निरस्त नहीं करते, लेकिन बीच में कार्यकाल समाप्त करने का अधिकार उनमें निहित है।

कोर्ट के हस्तक्षेप से बदले जा सकते हैं फैसले

kk paul check aziz qureshi decision.

विधि विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा कोई नियम-कानून नहीं है कि राज्यपाल तबादले के आदेश आने के बाद कोई फैसला नहीं ले सकते हैं, लेकिन नैतिकता के आधार पर राज्यपाल ऐसा नहीं करते हैं।

आमतौर पर कोई राज्यपाल पूर्व के राज्यपाल का फैसला निरस्त तो नहीं करता है, लेकिन कुछ मामलों में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद फैसले बदले गए हैं।

दरअसल, कुरैशी ने तबादला आदेश के बाद पहले औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यवाहक कुलपति डॉ. मैथ्यू प्रसाद की नियुक्ति की, फिर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में तीन वर्षों के लिए सतेंद्र प्रसाद मिश्र को पुन: जिम्मेदारी सौंपी है।

बताते हैं कि नए राज्यपाल दोनों नियुक्तियों की प्रक्रिया को जानना चाहते हैं। कुरैशी जेपी जोशी यौन शोषण मामले में ब्लैकमेलिंग के आरोपियों के पक्ष में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गए हैं, जिसमें आरोपियों से मुकदमा वापसी को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed