{"_id":"57a24d664f1c1bf7702ba2c5","slug":"kishor-upadhyay-in-favor-of-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की राजनीति को कलंकित कर रही भाजपा: किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की राजनीति को कलंकित कर रही भाजपा: किशोर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय
- फोटो : file photo
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला के बयान से पलटने और सीएम रावत पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस ने सीएम के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन था इस प्रकरण में नया मोड़ आएगा और आखिरकार वही हुआ।
विज्ञापन
बकौल प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय भाजपा प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने का काम कर रही है। भाजपा ने पहले विधायकों का दलबदल कराया। उसकी इस करतूत का खामियाजा नौ विधायकों को भुगतना पड़ा और अब दुराचार को लेकर आरोपों प्रत्यारोपों की बात चल पड़ी है।
विज्ञापन
जांच की मांग
एक साजिश के तहत सीएम हरीश रावत को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, जो गंभीर बात है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के किसी न्यायाधीश से जांच कराई जाए, ताकि प्रदेश की जनता के सामने असलियत उजागर हो सके।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर भाजपा का आला नेतृत्व खुद को असहज महसूस कर रहा है और उनके पार्टी से निकाले जाने की भी मांग उठने लगी है। बहरहाल उत्तराखंड की राजनीति में जो कुछ भी हो रहा है, उसे किसी भी सूरत में जायज नही ठहराया जा सकता है।